उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में तैनात उपजिलाधिकारी (एसडीएम) ज्योति मौर्य और उनके पति आलोक मौर्य का प्रकरण इन दिनों सुर्खियों में है। ज्योति मौर्य और उनके पति आलोक मौर्य के पारिवारक विवाद के मामले में धूमनगंज थाने में आलोक मौर्य का बयान जल्द दर्ज किया जाएगा। ज्योति मौर्य ने अपने पति पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का मुकदमा दर्ज कराया है।
