MDDA के बाबू जी के जलवे! ऑफिस की छत से होटल-होम स्टे तक चर्चे, अधिकारियों की चुप्पी क्यों?

0 100,006
top

मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (MDDA) में एक बाबू इन दिनों अपने सरकारी कामकाज से ज्यादा कथित कारनामों को लेकर सुर्खियों में है। सरकारी कार्यालय की मर्यादा को ताक पर रखने से लेकर MDDA के नाम और पद का कथित रौब दिखाने तक, संबंधित बाबू को लेकर कई गंभीर आरोप चर्चाओं में हैं। सवाल यह है कि आखिर प्राधिकरण के जिम्मेदार अधिकारी इस पूरे मामले पर चुप्पी क्यों साधे बैठे हैं?

Advertisement ( विज्ञापन )

मामले का एक पहलू कार्यालय समय से जुड़ा है। आरोप हैं कि संबंधित बाबू सरकारी ड्यूटी के दौरान कार्यालय परिसर में ही निजी मुलाकातों और आपत्तिजनक गतिविधियों में संलिप्त रहता है। सरकारी दफ्तर की छत पर युवती के साथ मौजूदगी से जुड़े दृश्य भी सामने आए हैं, जिन्हें लेकर विभागीय अनुशासन और कार्यालय की गरिमा पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

होटल और होम स्टे संचालकों पर भी रौब दिखाने के आरोप!

इस बाबू को लेकर एक और गंभीर चर्चा सामने आ रही है। आरोप हैं कि कुछ होटल और होम स्टे संचालकों पर MDDA का रौब दिखाकर दबाव बनाया जाता है। यहां तक कि कथित तौर पर मुफ्त कमरे लेने और पैसे की मांग करने जैसे आरोप भी लगाए जा रहे हैं। चर्चा यह भी है कि यदि संचालक बात मानने से इनकार करें तो उन्हें प्राधिकरण के नाम पर कार्रवाई का डर दिखाया जाता है।

यदि इन आरोपों में सच्चाई है तो यह केवल कर्मचारी के आचरण का मामला नहीं, बल्कि सरकारी पद और विभाग की प्रतिष्ठा के कथित दुरुपयोग का गंभीर विषय है।

एक बाबू के कारनामे, बदनाम हो रहा पूरा प्राधिकरण!

सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या MDDA के अधिकारियों को अपने कर्मचारी की गतिविधियों की जानकारी नहीं है? शिकायतों के आधार पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं तो अब तक विभागीय जांच क्यों शुरू नहीं हुई? क्या संबंधित बाबू से स्पष्टीकरण मांगा गया है?

एक ओर सरकार सरकारी कार्यालयों में अनुशासन और पारदर्शिता की बात करती है, वहीं दूसरी ओर ऐसे आरोप सामने आने से पूरे प्राधिकरण की छवि प्रभावित हो रही है।

MDDA के आला अधिकारियों से सीधे सवाल!

क्या संबंधित बाबू के खिलाफ विभागीय जांच शुरू की जाएगी?

कार्यालय समय के दौरान सामने आए दृश्यों की जांच होगी?

होटल और होम स्टे संचालकों को कथित तौर पर धमकाने और मुफ्त कमरे लेने के आरोपों की जांच कौन करेगा? क्या MDDA के नाम का इस्तेमाल कर कथित वसूली की कोशिशों पर कार्रवाई होगी? आखिर अब तक संबंधित कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं हुई?

फिलहाल संबंधित बाबू के कथित कारनामों की चर्चा तेज है, लेकिन MDDA के उच्च अधिकारियों की ओर से कार्रवाई की स्थिति स्पष्ट नहीं है। जरूरत है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच हो और आरोप सही पाए जाने पर जिम्मेदार कर्मचारी के खिलाफ कठोर विभागीय एवं कानूनी कार्रवाई की जाए।

Voice Nation इस मामले पर नजर बनाए हुए है। संबंधित बाबू और MDDA के उच्च अधिकारियों का पक्ष मिलने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा। कार्यवाई ना होने पर जल्द ही विस्फोटक खुलासा होगा

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Home
ट्रेंडिंग न्यूज़
State News
Search
error: Content is protected !!