फर्जी IAS हसीना ने GST अधिकारी से रचाई शादी, फिर शुरू किया ठगी का खेल; एफबी से सुराग जुटा रही पुलिस

0 233

आगरा: आगरा में पुलिस फर्जी अंडर कवर आईएएस अधिकारी महिला की फेसबुक आईडी खंगालेगी। आरोप लगाया गया है कि महिला ने हनी ट्रैप में फंसाकर राज्य कर अधिकारी से शादी कर रुपये ऐंठे। इसके बाद छोड़कर चली गई। पुलिस का कहना है कि पीड़ित अधिकारी के बयान दर्ज किए जाएंगे।

 

  • ये है मामला 

मूलरूप से मैनपुरी निवासी राज्य कर अधिकारी आगरा में तैनात हैं। वह जगदीशपुरा क्षेत्र में रहते हैं। उनकी दोस्ती फेसबुक के माध्यम से सुल्तानपुर की कल्पना मिश्रा से हुई थी। महिला ने खुद को अंडर कवर आईएएस अधिकारी बताया था। उसने आर्य समाज मंदिर में शादी करने के बाद राज्य कर अधिकारी से रुपये वसूले थे। इसके बाद छोड़कर चली गई थी। पीड़ित अधिकारी ने डीसीपी सिटी से शिकायत की थी। इसके बाद थाना जगदीशपुरा में मुकदमा दर्ज किया गया।

  • दर्ज  किए जाएंगे बयान

थानाध्यक्ष जगदीशपुरा जितेंद्र कुमार ने बताया कि पीड़ित के बयान दर्ज किए जाएंगे। जिस महिला पर आरोप लगाया गया है, उसकी फेसबुक आईडी खंगाली जाएगी। इसके लिए साइबर सेल की मदद लेंगे। मुकदमे में कई और लोगों को ठगी का शिकार बनाए जाने की बात कही गई है। इसकी पुष्टि की जाएगी। महिला के घर भी पुलिस जाएगी। साक्ष्य संकलन कर कार्रवाई की जाएगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.