देहरादून: एसडीआरएफ ने उफनती नदी में फंसे 07 लोगों की बचाई जान

0 254,225

देहरादून के कैंट थाना क्षेत्र स्थित संतला देवी मंदिर के समीप आज एक बड़ा हादसा टल गया। भारी वर्षा के कारण नदी का जलस्तर अचानक बढ़ने से 07 लोग नदी के बीच बने एक टापू पर फंस गए।

Advertisement ( विज्ञापन )

​सूचना मिलते ही एसडीआरएफ (SDRF) सहस्त्रधारा की टीम उप निरीक्षक राजबर राणा के नेतृत्व में तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। मौके पर स्थिति अत्यंत चुनौतीपूर्ण थी; नदी का बहाव तेज था और टापू चारों ओर से उफनते पानी से घिरा हुआ था। एसडीआरएफ के जवानों ने बिना समय गंवाए सिविल पुलिस के साथ समन्वय स्थापित किया और जोखिम भरे रेस्क्यू अभियान को अंजाम दिया।

​अत्यधिक फिसलन और प्रतिकूल मौसम के बावजूद, टीम ने उच्च स्तरीय पेशेवर दक्षता और साहस का परिचय देते हुए विशेष उपकरणों की मदद से सभी 07 लोगों को सकुशल बाहर निकाल लिया। समय रहते की गई इस त्वरित कार्रवाई से एक बड़ी जनहानि को रोक लिया गया।

​बचाए गए लोगों में मुकेश (35), सुशील (36), प्रेम कुमार (27), रोशन गुप्ता (32), राजीव (30), पवन सिंह (25) और सूरज साहनी (30) शामिल हैं। एसडीआरएफ की इस साहसिक भूमिका की स्थानीय लोगों ने भूरि-भूरि प्रशंसा की है।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Home
ट्रेंडिंग न्यूज़
State News
Search
error: Content is protected !!