उत्तराखंड में ‘मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना-2026’ का जल्द होगा शुभारंभ

0 273,215

उत्तराखंड के युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर तैयारी के लिए राज्य सरकार जल्द ही ‘मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना-2026’ का विधिवत शुभारंभ करने जा रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा पहले ही इस महत्वपूर्ण योजना को अनुमोदन प्रदान किया जा चुका है।

Advertisement ( विज्ञापन )

​इस योजना के तहत राज्य के विश्वविद्यालयों और शासकीय व अशासकीय सहायता प्राप्त महाविद्यालयों में उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे विद्यार्थियों को विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग प्रदान की जाएगी। इसमें यूपीएससी, राज्य लोक सेवा आयोग, सीडीएस, बैंकिंग, रेलवे, एसएससी के साथ-साथ सीएटी, मैट, गेट, नेट और सीएसआईआर-नेट जैसी प्रतिष्ठित परीक्षाएं शामिल हैं।

​इस पहल का मुख्य उद्देश्य राज्य के युवाओं, विशेषकर दूरस्थ पर्वतीय क्षेत्रों के विद्यार्थियों को घर बैठे गुणवत्तापूर्ण मार्गदर्शन और अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराना है। इससे आर्थिक तंगी के कारण महंगी कोचिंग न ले पाने वाले मेधावी युवाओं को भी आगे बढ़ने के समान अवसर मिल सकेंगे।

​मुख्यमंत्री धामी द्वारा योजना के शुभारंभ की तिथि जल्द ही तय की जाएगी, जिसके बाद विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन कोचिंग की प्रक्रिया औपचारिक रूप से शुरू हो जाएगी।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Home
ट्रेंडिंग न्यूज़
State News
Search
error: Content is protected !!