मसूरी में मेडिकल स्टोरों पर संयुक्त औचक निरीक्षण, तीन प्रतिष्ठानों पर दवा बिक्री प्रतिबंधित

0 253,797

उत्तराखंड राज्य और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशों के तहत मंगलवार को मसूरी क्षेत्र के विभिन्न मेडिकल स्टोरों पर संयुक्त औचक निरीक्षण किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देहरादून की सचिव सीमा डुंगराकोटी के नेतृत्व में ‘सेफ ड्रग्स-सेफ लाइफ’ अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई, जिसमें वरिष्ठ औषधि निरीक्षक मानेन्द्र सिंह राणा और औषधि निरीक्षक विनोद जुगलान शामिल रहे।

Advertisement ( विज्ञापन )

​निरीक्षण के दौरान ‘हैमर्स मेडिकोज’, ‘अग्रवाल मेडिकोज’, ‘ऑप्टिशियन मेडिकल स्टोर’ और ‘ए. जेम्स एंड कंपनी’ में फार्मासिस्ट की अनुपस्थिति, एक्सपायर दवाइयों का अनियमित रखरखाव, साफ-सफाई का अभाव और लाइसेंस संबंधी गंभीर अनियमितताएं पाई गईं। इन प्रतिष्ठानों में दवाइयों के क्रय-विक्रय पर तत्काल रोक लगाते हुए नोटिस जारी किए गए हैं। वहीं, ‘पायनियर मेडिकल स्टोर’ में भी कमियां मिलने पर संचालकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

​अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि आमजन के स्वास्थ्य और सुरक्षित औषधियों की उपलब्धता से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस प्रकार के औआगे भी जारी रहेंगे ताकि नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित हो सके।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Home
ट्रेंडिंग न्यूज़
State News
Search
error: Content is protected !!