मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कैंप कार्यालय में सुनी जन समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश

0 258,903

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में प्रदेशभर से आए लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जन समस्याओं के समाधान में अनावश्यक विलंब न किया जाए और संबंधित लोगों को समयबद्ध राहत सुनिश्चित की जाए। मुख्यमंत्री ने गढ़वाल आयुक्त और आईजी गढ़वाल को भी शिकायतों के निस्तारण में प्राथमिकता से कार्रवाई करने को कहा है।

Advertisement ( विज्ञापन )

​इस दौरान केदारनाथ विधायक श्रीमती आशा नौटियाल के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से भेंट कर चारधाम यात्रा के सफल संचालन और श्रद्धालुओं के लिए की गई व्यवस्थाओं के लिए उनका आभार व्यक्त किया। इसके अलावा, विधायक श्री भूपाल राम टम्टा ने भी प्रतिनिधिमंडल के साथ मिलकर बुग्याल क्षेत्रों से जुड़े स्थानीय हितों को प्राथमिकता देने और राज्य सरकार के प्रयासों के लिए सीएम का धन्यवाद किया।

​प्रतिनिधियों ने कहा कि सरकार पर्यावरण संरक्षण और स्थानीय आजीविका के बीच बेहतरीन संतुलन बना रही है। इस अवसर पर सचिव श्री विनय शंकर पांडेय, गढ़वाल आयुक्त श्री आनंद स्वरूप, आईजी गढ़वाल श्री राजीव स्वरूप सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Home
ट्रेंडिंग न्यूज़
State News
Search
error: Content is protected !!