विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्यक्रम: दूसरे चरण के नोटिसों पर सुनवाई शुरू, बूथ स्तर पर होगी व्यवस्था

0 274,462

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में उत्तराखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्यक्रम के दूसरे चरण की शुरुआत हो गई है। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे ने मीडिया सेंटर में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया कि प्रथम चरण के पूर्ण होने के बाद प्रदेश में 71,33,785 मतदाताओं के नाम ड्राफ्ट सूची में शामिल किए गए हैं। यह सूची सीईओ की वेबसाइट www.ceo.uk.gov.in सहित डीईओ, ईआरओ और बीएलओ स्तर पर उपलब्ध है।

Advertisement ( विज्ञापन )

​जिन मतदाताओं की जानकारियों में विसंगति पाई गई है या जिन्होंने मैपिंग संबंधी विवरण नहीं भरा है, उन्हें बीएलओ के माध्यम से नोटिस जारी किए जा रहे हैं। मतदाताओं की सुविधा के लिए बूथ स्तर या नजदीकी स्थानों पर कैंप लगाकर सुनवाई की व्यवस्था की गई है।

​आयोग के निर्देशानुसार 14 जुलाई से 13 अगस्त 2026 तक फॉर्म 6, 7 और 8 के जरिए दावे व आपत्तियां दर्ज की जा सकती हैं, जबकि 14 जुलाई से 11 सितंबर 2026 तक नोटिस और आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा। ईआरओ के निर्णय से असंतुष्ट होने पर जिलाधिकारी कार्यालय में और वहां से भी संतुष्ट न होने पर मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय में अपील की जा सकती है। नए नाम जुड़वाने के लिए फॉर्म 6 ऑफलाइन बीएलओ से या ऑनलाइन ‘ईसीआईनेट’ ऐप के माध्यम से भरा जा सकता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Home
ट्रेंडिंग न्यूज़
State News
Search
error: Content is protected !!