अयोध्या में भाजपा की बड़ी जीत, मेयर प्रत्याशी गिरीशपति त्रिपाठी ने सपा को हराया

0 29

उत्तर प्रदेश में नगर निगम के चुनाव के लिए मतगणना की जा रही हैं। अयोध्या में भारतीय जनता पार्टी ने जीत हासिल की हैं। बीजेपी प्रत्याशी गिरीशपति त्रिपाठी ने सपा प्रत्याशी को हराया हैं।

अयोध्या नगर निगम चुनाव 2023 में भारतीय जनता पार्टी को बड़ी जीत मिली है। यहां भाजपा के उम्मीदवार महंत गिरीशपति त्रिपाठी ने सपा उम्मीदवार आशीष पांडेय को 27 हजार से अधिक वोटों से हरा दिया।

बतादें कि उत्तर प्रदेश के नगर निकाय चुनाव और विधानसभा में उपचुनाव के लिए मतगणना जारी हैं। जिसके लिए 4 मई व 11 मई को नगर निकाय चुनाव के दो चरणों के लिए मतदान कराया गया था। जबकि 10 मई को दो विधानसभाओ के लिए उपचुनाव कराया गया था। अब तक आए रुझानों के मुताबिक बीजेपी का नगर निगम में दबदबा दिख रहा है। नगर निगम की सभी सीटों पर बीजेपी आगे चल रही हैं। अब तक के रुझानों में बीजेपी ने सपा-बसपा को पीछे छोड़कर काफी बढ़त बना ली है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.