
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को धर्मनगरी हरिद्वार पहुंचकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी स्वर्गीय श्रीमती सावित्री देवी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
इस दौरान मुख्यमंत्री धामी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं उनके शोक संतप्त परिजनों से भेंट कर अपनी गहरी शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं और परिवार को ढांढस बंधाया। उन्होंने कहा कि माता का स्नेह, आशीर्वाद और मार्गदर्शन जीवन की सबसे अमूल्य धरोहर होता है, और उनका निधन पूरे परिवार के लिए एक अपूरणीय क्षति है।
मुख्यमंत्री ने बाबा केदारनाथ से प्रार्थना करते हुए कहा कि ईश्वर दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिजनों को इस अत्यंत कठिन व दुःखद घड़ी को सहन करने की असीम शक्ति प्रदान करें।
