सफाई कर्मचारियों की सुरक्षा व सम्मान सर्वोच्च प्राथमिकता: भगवत प्रसाद मकवाना

0 264,880

राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष भगवत प्रसाद मकवाना ने बीजापुर गेस्ट हाउस में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर सफाई कर्मचारियों के अधिकारों और कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट किया कि सफाई कर्मचारियों की सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों की रक्षा प्रशासन की सामूहिक जिम्मेदारी है।

Advertisement ( विज्ञापन )

​अध्यक्ष ने मैनुअल स्कैवेंजिंग पर पूरी तरह रोक लगाने के निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी स्थिति में कर्मियों को सेप्टिक टैंक या सीवर में न उतरना पड़े। इसके लिए ‘मैनहोल को मशीन होल’ में तब्दील करने, आधुनिक मशीनों और रोबोटिक तकनीक के इस्तेमाल पर जोर दिया।

​उन्होंने पर्यावरण मित्रों के वेतन वृद्धि का प्रस्ताव शासन को भेजने, नियमित पीपीई किट देने, सुरक्षा प्रशिक्षण और जीवन व स्वास्थ्य बीमा से जोड़ने के निर्देश दिए। साथ ही ‘नमस्ते’ योजना से जोड़कर परिजनों को स्वरोजगार व कौशल विकास से आच्छादित करने और सभी पात्र कर्मियों को अनिवार्य रूप से आईडी कार्ड जारी करने को कहा।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Home
ट्रेंडिंग न्यूज़
State News
Search
error: Content is protected !!