स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने की राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की योजनाओं की समीक्षा

0 252,796

उत्तराखंड के स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री सुबोध उनियाल ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के प्रबंध निदेशक के साथ स्वास्थ्य योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर समीक्षा बैठक की। बैठक में जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों और योजनाओं की प्रगति पर विस्तार से चर्चा की गई।

Advertisement ( विज्ञापन )

​स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि सरकार प्रत्येक नागरिक को गुणवत्तापूर्ण, सुलभ और समयबद्ध स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि एनएचएम की सभी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँचे तथा क्रियान्वयन में पूरी पारदर्शिता और गुणवत्ता बरती जाए।

​बैठक के दौरान मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों की कार्यक्षमता बढ़ाने, मानव संसाधनों के बेहतर प्रबंधन और स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक जनोन्मुखी बनाने पर विशेष जोर दिया गया। मंत्री उनियाल ने दूरस्थ व पर्वतीय क्षेत्रों में चिकित्सा सुविधाओं की उपलब्धता को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए, ताकि पहाड़ी इलाकों के लोगों को समय पर बेहतर इलाज मिल सके। साथ ही, सभी योजनाओं की नियमित समीक्षा करने के भी निर्देश दिए गए।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Home
ट्रेंडिंग न्यूज़
State News
Search
error: Content is protected !!