कृषि मंत्री गणेश जोशी ने की पीएम किसान सम्मान निधि और केंद्रीय मंत्री के दौरे की समीक्षा

0 264,789

प्रदेश के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने मंगलवार को कैंप कार्यालय में विभागीय अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। इसमें आगामी 20 जून को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त हस्तांतरण कार्यक्रम और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के प्रस्तावित उत्तराखंड दौरे की तैयारियों पर चर्चा की गई।

Advertisement ( विज्ञापन )

​प्रमुख निर्देश और कार्यक्रम:

• ​किसान सम्मान निधि: मंत्री ने निर्देश दिए कि 23वीं किस्त के हस्तांतरण हेतु राज्य स्तरीय कार्यक्रम हरिद्वार में आयोजित किया जाए। साथ ही, प्रदेश के प्रत्येक विकासखंड में भी विशेष कार्यक्रम आयोजित कर किसानों की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित की जाए।

• ​केंद्रीय मंत्री का दौरा: 26 जून को केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के पंतनगर एवं रुद्रपुर दौरे की रूपरेखा के अनुसार सभी तैयारियां समय पर पूरी करने के निर्देश दिए गए।

• ​नई पहल: बैठक में बताया गया कि इस दौरान फसल बीमा के अंतर्गत नए वेदर स्टेशनों का शुभारंभ होगा। साथ ही, जंगली जानवरों से फसलों की सुरक्षा के लिए केंद्र सरकार द्वारा स्वीकृत 25 करोड़ रुपये की लागत से क्लस्टर आधारित कार्यों का भी शुभारंभ किया जाएगा।

​कृषि मंत्री ने अधिकारियों को कार्यक्रमों में किसानों से जुड़ी योजनाओं को प्रमुखता से प्रदर्शित करने और सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध तरीके से पूरा करने का निर्देश दिया है।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Home
ट्रेंडिंग न्यूज़
State News
Search
error: Content is protected !!