एमडीडीए ने विश्व पर्यावरण दिवस पर लगाए पौधे

0 278,901

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की “हरित उत्तराखंड-स्वच्छ उत्तराखंड” की परिकल्पना को आगे बढ़ाते हुए एक वृहद पौधारोपण अभियान चलाया। एमडीडीए द्वारा सहस्त्रधारा रोड के नालापानी क्षेत्र में फलदार, छायादार और औषधीय प्रजातियों के लगभग 300 पौधे रोपित किए गए। इस अभियान में प्राधिकरण के अधिकारियों, कर्मचारियों और ‘गढ़वाल ग्रीनर्स’ (127 इन्फैंट्री बटालियन) के जवानों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।

Advertisement ( विज्ञापन )

​एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने जोर देते हुए कहा कि पौधारोपण केवल एक दिन का कार्यक्रम नहीं, बल्कि सतत जिम्मेदारी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि रोपित किए गए पौधों का संरक्षण सुनिश्चित किया जाएगा और संबंधित स्थल को भविष्य में एक विकसित हरित पार्क के रूप में तैयार किया जाएगा। उन्होंने नागरिकों से अपने आसपास कम से कम एक पौधा लगाने और उसके संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया।

​प्राधिकरण अब केवल निर्माण कार्यों तक सीमित न रहकर राजधानी में नए हरित पार्क विकसित करने, सड़कों के डिवाइडर पर सजावटी पौधे लगाने और पर्यावरणीय संतुलन बनाने की दिशा में भी सक्रिय है। सचिव मोहन सिंह बर्निया ने कहा कि दून घाटी को पर्यावरण अनुकूल मॉडल शहर बनाने के लिए जनसहभागिता अत्यंत आवश्यक है। एमडीडीए की यह पहल देहरादून के हरित आवरण को बढ़ाने और स्वच्छ वातावरण सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Home
ट्रेंडिंग न्यूज़
State News
Search
error: Content is protected !!