साहसी मनीष को देहरादून प्रशासन ने दी 50 हजार की आर्थिक सहायता, बेटे की शिक्षा का उठाया जिम्मा

0 270,000

अपनी जान की परवाह किए बिना हाईटेंशन लाइन से चार बच्चों की जान बचाने वाले ब्रह्मपुरी निवासी मनीष शर्मा की मदद के लिए देहरादून जिला प्रशासन आगे आया है। एक वर्ष पूर्व हुए इस हादसे में गंभीर रूप से झुलसने के कारण मनीष के दोनों हाथ काटने पड़े थे। स्थायी रूप से दिव्यांग होने के बाद उनके परिवार (पत्नी और दो बच्चे) के सामने आजीविका का गंभीर संकट खड़ा हो गया था।

Advertisement ( विज्ञापन )

​इस कठिन परिस्थिति में मनीष ने जिलाधिकारी सविन बंसल के कार्यालय पहुंचकर सहायता की गुहार लगाई। डीएम ने इस संवेदनशील मामले पर तत्काल संज्ञान लेते हुए राइफल क्लब फंड से 50,000 रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की, ताकि मनीष कोई स्वरोजगार शुरू कर सकें। इसके साथ ही, डीएम ने मनीष के बेटे की शिक्षा का पूरा दायित्व उठाने का आश्वासन भी दिया है।

​जिलाधिकारी ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि मनीष के परिवार को शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से भी तुरंत जोड़ा जाए। डीएम सविन बंसल ने कहा कि समाज में साहस और मानवता का उदाहरण पेश करने वालों को सहयोग मिलना ही चाहिए। प्रशासन की इस मानवीय पहल पर पीड़ित परिवार और स्थानीय लोगों ने आभार व्यक्त किया है।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Home
ट्रेंडिंग न्यूज़
State News
Search
error: Content is protected !!