मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने ली आगामी SIR की समीक्षा बैठक, मतदाता सूची के शुद्धिकरण पर जोर

0 284,688

देश के मुख्य निर्वाचन आयुक्त श्री ज्ञानेश कुमार ने देहरादून स्थित बीजापुर राज्य अतिथि गृह में आगामी SIR (विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण) की तैयारियों को लेकर एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की।

Advertisement ( विज्ञापन )

​बैठक के प्रमुख बिंदु:

• ​मतदाता सूची का शुद्धिकरण: मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने स्पष्ट किया कि SIR का मुख्य उद्देश्य मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाना है। इसके तहत एब्सेंट, शिफ्टेड, डेथ, डुप्लीकेट और विदेशी मतदाताओं को चिह्नित कर सूची से हटाया जाएगा।

• ​जनता से अपील: उन्होंने प्रदेश के सभी मतदाताओं से अपील की है कि वे आगामी SIR अभियान में BLO (बूथ लेवल ऑफिसर) को अपना पूरा सहयोग दें और अपनी नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो उपलब्ध कराएं।

• ​तैयारियों की स्थिति: बैठक में मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने बताया कि प्री-SIR फेज के तहत प्रदेश में 89% मैपिंग का कार्य पूरा हो चुका है। प्रपत्रों की छपाई पूरी हो गई है और अधिकारियों (DEO, ERO आदि) का प्रथम चरण का प्रशिक्षण संपन्न हो गया है, जबकि BLO का प्रशिक्षण जारी है।

• ​जागरूकता व निर्देश: प्रदेशभर में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। जिला निर्वाचन अधिकारियों को राजनीतिक दलों के साथ साप्ताहिक बैठकें करने के सख्त निर्देश दिए गए हैं।

​इस बैठक में मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, एडीजी डॉ. वी मुरुगेशन, जिलाधिकारी देहरादून सविन बंसल और नवनियुक्त जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान सहित प्रशासन और पुलिस के आला अधिकारी उपस्थित रहे।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Home
ट्रेंडिंग न्यूज़
State News
Search
error: Content is protected !!