Uttarakhand Weather: बर्फबारी के बाद प्रदेश में बढ़ी ठिठुरन, आज भी शीत दिवस जैसी स्थिति

0 257,484

रिपोर्ट: आकाश

 

Advertisement ( विज्ञापन )

उत्तराखंड में आज मैदानी इलाकों में कोहरा छाए रहने से शीत दिवस जैसी स्थिति रहेगी। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार देहरादून समेत हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर, नैनीताल, चम्पावत, पौड़ी जिले में घना कोहरा छाए रहने का येलो अलर्ट जारी किया गया।

बर्फबारी के बाद कोहरे और शीतलहर से ठिठुरन बढ़ी

लंबे इंतजार के बाद प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में देखने को मिला। मैदानी इलाकों में कोहरा छाने व शीतलहर चलने से ठिठुरन बढ़ गई। साथ ही दिन के अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। उधर, सुबह के समय कोहरे की वजह से दृश्यता भी कम रही। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि प्रदेश में सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम में यह बदलाव देखने को मिला है।

गंगोत्री धाम में जम गए नदी नाले

गंगोत्री धाम में अभी तक बर्फबारी नहीं हुई है। इसके बावजूद ठंड से छोटी-बड़ी नदियां व नाले जम गए हैं। गंगोत्री में इन दिनों तापमान माइनस जीरो डिग्री से लेकर माइनस 11 से 12 डिग्री सेल्सियस है।

 

पाले की कई इंच मोटी परत के बीच भागीरथी नदी में बहुत कम पानी बह रहा है। साथ ही केदार गंगा, ऋषिकुर नाला, पागल नाला, चीड़बासा नाला भी पूरी तरह जम चुके हैं। गंगोत्री में पानी की आपूर्ति के लिए पाले को आग में पिघलाकर पूरा किया जा रहा है। दूसरी ओर कड़ाके की ठंड में भी यहां पर करीब 25 साधु साधनारत हैं।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Home
ट्रेंडिंग न्यूज़
State News
Search
error: Content is protected !!