रिपोर्ट: आकाश
मध्य प्रदेश की यादव सरकार के मंत्री विजय शाह द्वारा भारतीय सेना की कर्नल सोफिया कुरैशी पर विवादित टिप्पणी करने पर मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस लगातार भाजपा पर निशाना साध रही है जिसे लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ प्रदेश संगठन उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने राजधानी देहरादून के कांग्रेस मुख्यालय में प्रेस वार्ता की। इस बीच सूर्यकांत धस्माना ने भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि विजय शाह ने कर्नल सोफिया कुरैशी को पाकिस्तानी आतंकवादियों की बहन बताया जिसके खिलाफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को स्वयं सख्त कदम उठाना चाहिए। साथ ही उन्होंने कहा कि विजय शाह को केवल मंत्रिमंडल से बर्खास्त ही नहीं करना चाहिए बल्कि उन्हें भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित करने के बाद उन पर देशद्रोह का मुकदमा कायम होना चाहिए।