18 उप शिक्षा निदेशकों को पदोन्नति का तोहफा, मिली नई जिम्मेदारियां

0 249,002

उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा विभाग में 18 (डेढ़ दर्जन) उप शिक्षा निदेशकों को संयुक्त शिक्षा निदेशक के रिक्त पदों पर पदोन्नत कर नवीन तैनाती दी गई है। शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के अनुमोदन के बाद शिक्षा सचिव ज्योति यादव ने पदोन्नति व पदस्थापना के आदेश जारी किए। डॉ. रावत ने कहा कि पदोन्नति कार्मिकों का मूल अधिकार है और इन अधिकारियों के अनुभव से शिक्षा व्यवस्था और मजबूत होगी।

Advertisement ( विज्ञापन )

​प्रमुख नवीन नियुक्तियां:

• ​सीईओ पद: जगदीश प्रसाद काला (देहरादून), संजीव जोशी (हरिद्वार), सुरेश चन्द्र आर्य (नैनीताल), प्रेमलाल भारती (उत्तरकाशी), विनय आर्य (बागेश्वर), पुष्कर लाल टम्टा (ऊधमसिंह नगर), चण्डी प्रसाद रतूड़ी (चम्पावत) एवं अमित कोटियाल (चमोली)।

• ​निदेशालय एवं अन्य दायित्व: विजयपाल सिंह (विभागाध्यक्ष, सीमेट), चन्दन सिंह बिष्ट (संयुक्त निदेशक, महानिदेशालय), गोविंद राम जायसवाल (संयुक्त निदेशक महानिदेशालय व प्रभारी अपर निदेशक माध्यमिक), आकाश सारस्वत (प्राचार्य डायट, रूड़की) और मंजू भारती (प्राचार्य डायट, देहरादून)।

• ​तरुण कुमार पंत को विद्यालयी शिक्षा बोर्ड का अपर सचिव बनाया गया है, जबकि रणजीत सिंह नेगी आगामी दिनों में पौड़ी के सीईओ की कमान संभालेंगे।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Home
ट्रेंडिंग न्यूज़
State News
Search
error: Content is protected !!