डेपुटेशन खत्म, अब दिग्विजय की विदाई? हाईकोर्ट में सरकार का बयान, टिहरी में किसके फैसले का इंतजार!

0 100,001
top

** उत्तराखंड के विकास प्राधिकरणों में प्रतिनियुक्ति पर तैनात अधिकारियों को लेकर एक बार फिर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। लोक निर्माण विभाग (PWD), उत्तराखंड से प्रतिनियुक्ति पर आवास विभाग के अधीन विकास प्राधिकरण में आए सहायक अभियंता दिग्विजय नाथ तिवारी की पांच साल की प्रतिनियुक्ति अवधि समाप्त हो चुकी है। अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि हाईकोर्ट के आदेश के बाद उन्हें उनके मूल विभाग PWD में वापस भेजने के लिए कब कार्यमुक्त किया जाएगा?

 

Advertisement ( विज्ञापन )

मामला उत्तराखंड हाईकोर्ट में दायर रिट याचिका संख्या 1436/2025 से जुड़ा है। इस याचिका में दिग्विजय नाथ तिवारी का नाम प्रतिवादी संख्या 6 के रूप में दर्ज है। 21 नवंबर 2026 को हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच द्वारा पारित आदेश का पैरा नंबर 8 इस पूरे मामले में बेहद महत्वपूर्ण है।

 

हाईकोर्ट में सरकार ने खुद बताया, पांच साल की प्रतिनियुक्ति हो रही पूरी

 

अदालत के आदेश के पैरा नंबर 8 में दर्ज है कि राज्य सरकार की ओर से पेश अधिवक्ता ने अदालत को बताया कि प्रतिवादी संख्या 6 यानी दिग्विजय नाथ तिवारी की पांच साल की प्रतिनियुक्ति अवधि 21 नवंबर 2026 को समाप्त हो रही है।

 

सरकार की ओर से अदालत में यह भी कहा गया कि सक्षम प्राधिकारी उन्हें उनके मूल विभाग में वापस भेजने के लिए कार्यमुक्त करने पर विचार करेगा।

 

आदेश में दर्ज सरकार के इस बयान के बाद अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब दिग्विजय नाथ तिवारी की पांच साल की प्रतिनियुक्ति अवधि पूरी हो चुकी है और उन्हें मूल विभाग में वापस भेजने की बात हाईकोर्ट में कही जा चुकी है, तो आखिर उन्हें कार्यमुक्त कब किया जाएगा?

 

हाईकोर्ट के आदेश के बाद कब करेंगे उपाध्यक्ष रिलीव?

 

अब निगाहें टिहरी जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष और आवास विभाग के सक्षम अधिकारियों पर टिकी हैं। क्या टिहरी प्राधिकरण के उपाध्यक्ष दिग्विजय नाथ तिवारी को उनके मूल विभाग लोक निर्माण विभाग में वापस भेजने के लिए कार्यमुक्त करेंगे या फिर इस संबंध में आवास विभाग स्तर से आदेश जारी होगा?

 

सवाल यह भी है कि पांच साल की प्रतिनियुक्ति पूरी होने के बाद कार्यमुक्ति की प्रक्रिया अब तक किस स्तर पर है? क्या संबंधित अधिकारियों ने इस दिशा में कार्रवाई शुरू कर दी है?

 

हाईकोर्ट में सरकार की ओर से रखे गए पक्ष के बाद अब जिम्मेदारी संबंधित सक्षम प्राधिकारी की है। ऐसे में टिहरी प्राधिकरण और आवास विभाग की कार्यवाही पर सबकी निगाहें टिकी हैं।

 

क्या हाईकोर्ट के आदेश के बाद दिग्विजय तिवारी को उनके मूल विभाग PWD के लिए रिलीव किया जाएगा? आखिर कार्यमुक्ति का आदेश कब जारी होगा? इन सवालों का जवाब अब शासन और संबंधित अधिकारियों की कार्रवाई से ही सामने आएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Home
ट्रेंडिंग न्यूज़
State News
Search
error: Content is protected !!