मुख्यमंत्री ने की यूपीसीएल और पिटकुल की समीक्षा, वित्तीय सुधार और बकाया वसूली पर जोर

0 253,892

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) एवं पिटकुल की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में निगमों की वित्तीय स्थिति सुधारने, देनदारियों के त्वरित निस्तारण और विकास कार्यों की प्रगति पर चर्चा की गई।

Advertisement ( विज्ञापन )

​मुख्यमंत्री के मुख्य निर्देश:

• ​बकाया वसूली: 30 सितंबर 2026 तक सरकारी विभागों पर लगभग ₹539.61 करोड़ का बिजली बिल बकाया है। इसके समयबद्ध भुगतान के लिए प्रभावी कार्ययोजना बनाने और अनुपूरक बजट से स्वीकृत ₹166 करोड़ की शेष राशि यूपीसीएल को अवमुक्त करने के निर्देश दिए गए।

• ​प्रीपेड स्मार्ट मीटर: आरडीएसएस (RDSS) योजना के तहत पहले चरण में सभी सरकारी भवनों व कार्यालयों के स्मार्ट मीटरों को प्राथमिकता से प्रीपेड मोड में बदलने के आदेश दिए।

• ​सर्दियों में निर्बाध आपूर्ति: शीतकालीन मांग को देखते हुए निरंतर विद्युत आपूर्ति और परिसंपत्ति विभाजन से जुड़े लंबित मामलों को सुलझाने पर जोर दिया गया।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Home
ट्रेंडिंग न्यूज़
State News
Search
error: Content is protected !!