मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर शिकायतों को कागजों में ‘फोर्स क्लोज’ करने के मामलों पर जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने कड़ा रुख अपनाया है। सोमवार को डीएम ने चकराता रोड, शिमला बाईपास और जीएमएस रोड का स्थलीय निरीक्षण कर हकीकत परखी।
पूजा भटगाईं द्वारा शिमला बाईपास मार्ग की बदहाली को लेकर दर्ज शिकायत को विभाग ने संतुष्ट दिखाकर पोर्टल पर बंद कर दिया था। डीएम ने मौके से शिकायतकर्ता को फोन लगाकर असलियत जानी और अधिकारियों को तत्काल रिस्टोरेशन कार्य शुरू करने के निर्देश दिए। मेहूंवाला क्षेत्र में गड्ढे मिलने पर लोनिवि को फटकार लगाई, वहीं चकराता रोड पर बिना अनुमति दिन में खुदाई करने पर संबंधित एडीबी अधिकारियों को नोटिस जारी करने के आदेश दिए।
डीएम ने सख्त हिदायत दी कि 15 अक्टूबर तक जिले की सभी सड़कें अनिवार्य रूप से गड्डामुक्त की जाएं; लापरवाही या बिना अनुमति कार्य करने पर कठोर कानूनी कार्रवाई होगी।
