देहरादून में अवैध निर्माण पर एमडीडीए का चला हंटर, जाखन में इमारत सील

0 258,601

मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने राजधानी देहरादून में अनधिकृत निर्माण के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए राजपुर रोड स्थित इंजीनियर इन्क्लेव, जाखन में एक निर्माण को सील कर दिया है।

Advertisement ( विज्ञापन )

​प्राधिकरण के अनुसार, अनुभव छाबड़ा और विकास गिरधर द्वारा स्वीकृत मानचित्र से विचलन कर नियमों के विपरीत निर्माण कराया जा रहा था। मामले की पुष्टि होने पर उत्तर प्रदेश नगर योजना एवं विकास अधिनियम, 1973 (उत्तराखंड संशोधन अधिनियम, 2009) की धाराओं के तहत वाद दर्ज कर वैधानिक प्रक्रिया अपनाते हुए सीलिंग की कार्रवाई की गई।

​एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने स्पष्ट किया कि शहर में सुनियोजित विकास प्राधिकरण की प्राथमिकता है और स्वीकृत नक्शे की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वहीं, एमडीडीए सचिव मोहन सिंह बर्निया ने निर्माणकर्ताओं से अपील की कि वे कानूनी कार्रवाई से बचने के लिए केवल स्वीकृत मानचित्र के मानकों के अनुसार ही निर्माण कार्य करें।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Home
ट्रेंडिंग न्यूज़
State News
Search
error: Content is protected !!