उत्तराखंड में सहायक अध्यापक (एल.टी.) भर्ती परीक्षा-2024 के 585 चयनित अभ्यर्थियों के प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना से मुलाकात कर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा।
अभ्यर्थियों ने बताया कि 20 अगस्त 2026 को संशोधित परिणाम जारी होने तथा उच्च न्यायालय द्वारा निर्धारित 3 माह की समय-सीमा (3 सितंबर) बीतने के बावजूद UKSSSC ने अब तक दस्तावेज सत्यापन (DV) की तिथि घोषित नहीं की है। इससे चयनित युवा मानसिक व आर्थिक तनाव से जूझ रहे हैं।
अभ्यर्थियों की प्रमुख मांगें:
• मुख्यमंत्री से भेंट का समय।
• अभिलेख सत्यापन की तिथि तत्काल घोषित करना।
• प्रक्रिया पूर्ण कर शीघ्र नियुक्ति व पदभार ग्रहण कराना।
श्री धस्माना ने इसे सरकार की युवा-विरोधी मानसिकता बताते हुए चेतावनी दी कि यदि शिक्षा विभाग ने तत्काल नियुक्ति नहीं दी, तो कांग्रेस पार्टी अभ्यर्थियों के साथ सड़कों पर उतरकर व्यापक आंदोलन करेगी।
