उत्तराखंड: मुख्यमंत्री धामी ने वृद्धावस्था पेंशन के सरलीकरण के दिए निर्देश, अक्टूबर तक पूरे होंगे छात्रावास

0 264,780

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने समाज कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक में निर्देश दिए कि राज्य की सभी योजनाएं अगले 25 वर्षों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर बनाई जाएं। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि योजनाओं का ऐसा इंटीग्रेशन किया जाए कि वे देश के लिए ‘बेस्ट प्रैक्टिस’ का मॉडल बनें।

Advertisement ( विज्ञापन )

​प्रमुख निर्णय और घोषणाएं:

• ​पेंशन का सरलीकरण: मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि 60 वर्ष की आयु पूर्ण होते ही पात्र नागरिकों को स्वतः वृद्धावस्था पेंशन का लाभ मिलना चाहिए, ताकि उन्हें जटिल प्रक्रियाओं से न गुजरना पड़े।

• ​छात्रावास निर्माण: डोईवाला (देहरादून), पाइनस (नैनीताल) और सोमेश्वर (अल्मोड़ा) में निर्माणाधीन ‘बाबू जगजीवन राम छात्रावासों’ को अक्टूबर 2026 तक हर हाल में पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।

• ​डीबीटी भुगतान: मुख्यमंत्री ने जून-2026 की पेंशन राशि डीबीटी के माध्यम से सीधे 9.80 लाख लाभार्थियों के खातों में हस्तांतरित की। इस मद में कुल ₹145.42 करोड़ की राशि जारी की गई।

​मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि सरकार समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक सम्मान और सुरक्षा पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने निर्माण कार्यों में वित्तीय अनुशासन और संसाधनों के प्रभावी उपयोग पर भी विशेष जोर दिया। बैठक में कैबिनेट मंत्री खजान दास और वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

 

 

 

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Home
ट्रेंडिंग न्यूज़
State News
Search
error: Content is protected !!