ओलंपिक-2036 के लिए उत्तराखंड में खेल तैयारियां तेज

0 265,780

उत्तराखंड के मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने ओलंपिक-2036 के लिए राज्य की खेल प्रतिभाओं को तैयार करने के उद्देश्य से खेल विभाग के अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। उन्होंने प्रदेश की क्षमता और भौगोलिक परिस्थितियों के अनुकूल खेलों का चयन कर मिशन मोड में कार्य करने के निर्देश दिए।

Advertisement ( विज्ञापन )

​प्रमुख निर्णय एवं दिशा-निर्देश:

• ​वैज्ञानिक चयन व प्रशिक्षण: टैलेंट हंट के माध्यम से पारदर्शी और वैज्ञानिक प्रणाली से खिलाड़ियों की पहचान की जाएगी। प्रारंभिक चरण में 100 से 150 प्रतिभावान बच्चों को चिह्नित कर तुरंत प्रशिक्षण शुरू होगा।

• ​स्कूली स्तर पर फोकस: स्कूली शिक्षा प्रणाली में खेलों को मजबूती से शामिल किया जाएगा तथा प्रतिभा निखारने के लिए पीटीआई (PTI) का संवेदीकरण और ग्रूमिंग होगी।

• ​कोचों की क्षमता निर्माण: वर्तमान प्रतिभावान खिलाड़ियों को उच्च संस्थानों में प्रशिक्षित कर भविष्य के योग्य कोच के रूप में तैयार किया जाएगा।

• ​समयबद्ध मॉनिटरिंग: प्रतिभा चिन्हीकरण और कोचिंग के लिए स्पष्ट टाइमलाइन तय कर नियमित निगरानी की जाएगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Home
ट्रेंडिंग न्यूज़
State News
Search
error: Content is protected !!