एमडीडीए ऑनलाइन मानचित्र प्रणाली में बड़े तकनीकी सुधार लागू

0 284,567

मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (MDDA) ने अपनी ऑनलाइन मानचित्र स्वीकृति प्रणाली को अधिक पारदर्शी, तकनीकी रूप से मजबूत और समयबद्ध बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण फैसले लिए हैं। उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने अधिकारियों को तकनीकी खामियां तत्काल दूर करने के निर्देश दिए हैं।

Advertisement ( विज्ञापन )

​प्रमुख निर्णय:

• ​399 पत्रावलियां: तकनीकी त्रुटि के कारण स्वतः ‘Auto Reject’ या ‘Deemed Approved’ हुई 399 फाइलों को निरस्त कर आवेदकों से दोबारा री-सबमिट कराया जाएगा।

• ​अलर्ट और नोटिफिकेशन: फाइलों के समयबद्ध निस्तारण के लिए अधिकारियों को समय-सीमा समाप्त होने से पहले पॉप-अप, नोटिफिकेशन और अलर्ट मिलेंगे।

• ​डुप्लीकेट फाइलों पर रोक: सिस्टम की तकनीकी खामी को सुधारकर एक ही आवेदन की दोहरी फाइलें बनने से रोकी जाएंगी।

• ​डाटा सुरक्षा और AI: साइबर सुरक्षा के लिए डेडिकेटेड सर्वर, सुरक्षित बैकअप और रिकॉर्ड प्रबंधन को तेज करने हेतु AI-आधारित सर्च सिस्टम बनेगा।

• ​वित्तीय पारदर्शिता: वित्तीय प्रविष्टियों का रोजाना रिकॉन्सिलेशन होगा और लंबित बैलेंस शीट प्राथमिकता से अपडेट की जाएंगी।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Home
ट्रेंडिंग न्यूज़
State News
Search
error: Content is protected !!