मेरठ में बड़ा हादसा, कोल्ड स्टोरेज के बॉयलर फट जाने से घायल हुए मजदूर

0 52

रिपोर्ट – लवी खान

मेरठ: कोल्ड स्टोरेज में शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया। बता दें बॉयलर फटने के चलते गैस रिसाव हो गई है  और पूरी छत ही उड़ गई। जिसमें 50-60 मजदूर घायल हुए हैं। इनमें कुछ मजदूर मलबे में दबे तो कुछ रिसाव से बेहोश हो गए हैं, जिनको अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है।

पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार दोपहर कोल्ड स्टोर में बॉयलर फट गया। जिससे निमोनिया गैस का रिसाव पूरे कोल्ड स्टोर में हो गया। गैस रिसाव में 50 मजदूर बेहोश होने बताए गए हैं। इसकी जानकारी लगते ही आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। वहीं बेहोश हुए मजदूरों को अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा हैं। इलाके में अफरा-तफरी का माहौल है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.