मथुरा ब्रज मंडल में होली पर्व की धूम मची हुई है| श्रीकृष्ण की नगरी मथुरा के प्रसिद्ध श्री द्वारिका धीश मंदिर में होली रसिया गायन की धुन पर श्रद्धालु झूम झूम कर नाच रहे हैं| बृज न मंडल में होली पर्व का अपना अलग ही विशेष महत्व है|
बसंत पंचमी के बाद से शुरू हुई होली पर्व की धूम 40 दिनों तक चलती है| इसी कड़ी में प्रसिद्ध श्रीद्वारिकधीश मंदिर में ढोल नगाड़े की धुन पर होली रसिया गायन में श्रद्धालु पूरी तरह होली की मस्ती में सराबोर हो जाते है| यह नजारा है मथुरा के प्रसिद्ध श्री द्वारिकाधीश मंदिर का जहां होली रसिया गायन के साथ होली पर आने का संदेश दे रहे हैं |