महाशिवरात्रि पर्व पर कूटू आटे से दर्जनों लोगों को हुआ फूड प्वाइजन,हालत गंभीर  

0 84

मथुरा के थाना गोविंद नगर के बिरला मंदिर के समीप महाशिवरात्रि पर्व पर बनाए गए कूटू आटे पकोड़ो से हुआ फूड प्वाइजन दर्जनभर से अधिक महिला पुरुषों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया| जिनकी हालत गंभीर है|

Advertisement ( विज्ञापन )

रविवार की सुबह थाना गोविंद नगर के लक्ष्मी नगर क्षेत्र में देर रात उस समय लोगों में हड़कंप मच गया | जब महाशिवरात्रि पर्व पर घर में बनाए गए कूटू आटे के पकोड़े को खाकर महिला पुरुषों की अचानक तबीयत खराब होने लगी| जिसके चलते हुए क्षेत्र में दहशत का माहौल हो गया और देखते ही देखते आसपास के महिला पुरुषों की तबीयत खराब होने लगी| जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया । सुबह कई महिलाओं को होश नहीं आया| तो उन्हें एंबुलेंस से वृंदावन सहित जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया | सूचना पर स्वास्थ विभाग में हड़कंप मच गया और आनन-फानन में विभाग के कर्मचारियों ने जिला अस्पताल का निरीक्षण किया एवं भर्ती मरीजों का हाल-चाल जाना|

स्वास्थ विभाग के नोडल अधिकारी डॉ भूदेव ने जानकारी देते हुए बताया कि फूड प्वाइजन का मामला प्रकाश में आया है| उन्होंने बतया कि महाशिवरात्रि पर्व पर पड़ोस के ही दुकान से कूटू आटा लिया था और सभी लोगों ने अपने अपने घर में पकौड़े बनाएं पकौड़े खाने के बाद सभी की तबीयत बिगड़ने लगी | जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया| जहां हालत स्थिर बनी हुई है एवं स्वास्थ्य विभाग तथा फूड अधिकारियों द्वारा टीम गठित कर जांच की जा रही है|

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Home
ट्रेंडिंग न्यूज़
State News
Search
error: Content is protected !!