सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग के महानिदेशक श्री बंशीधर तिवारी ने स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर विभागीय परिसर में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस दौरान उन्होंने उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
श्री तिवारी ने कहा कि यह राष्ट्रीय पर्व हमें देश की आजादी के वास्ते अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले महान स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और अतुलनीय बलिदान का स्मरण कराता है। उन्होंने विभाग के सभी कर्मियों से अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा, पारदर्शिता और पूर्ण जिम्मेदारी के साथ करने का विशेष आह्वान किया।
इस गरिमामयी अवसर पर अपर निदेशक श्री आशीष त्रिपाठी, संयुक्त निदेशक श्री के.एस. चौहान, उपनिदेशक श्री मनोज श्रीवास्तव, श्री रवि बिजारनीया, और श्रीमती अर्चना सहित विभाग के तमाम अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
