धामी ने मुख्यमंत्री आवास पर किया स्वतंत्रता दिवस ध्वजारोहण

0 263,783

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में ध्वजारोहण किया। इस दौरान सामूहिक रूप से ‘वंदे मातरम्’ का गायन किया गया और मुख्यमंत्री ने सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई।

Advertisement ( विज्ञापन )

​मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए स्वतंत्रता सेनानियों और वीर जवानों के सर्वोच्च बलिदान को नमन किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश ‘विकसित भारत’ के सपने को साकार करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। इस संकल्प को पूरा करने के लिए हर नागरिक को अपने कार्यक्षेत्र में पूरी निष्ठा से योगदान देना चाहिए।

​श्री धामी ने कहा कि राज्य सरकार उत्तराखंड के समग्र और सतत विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। जनभागीदारी और सभी के सहयोग से उत्तराखंड को देश का श्रेष्ठ राज्य बनाने के लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। स्वतंत्रता दिवस हमें राष्ट्र के प्रति हमारे कर्तव्यों का स्मरण कराता है।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Home
ट्रेंडिंग न्यूज़
State News
Search
error: Content is protected !!