भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बने डॉक्टर लक्ष्मीकांत वाजपेई पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने जारी की लिस्ट
मेरठ से राज्यसभा सांसद डॉक्टर लक्ष्मीकांत वाजपेई को भाजपा ने पार्टी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया है ।भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पार्टी के केंद्रीय पदाधिकारियों घोषणा करते हुए लिस्ट जारी कर दी है
इसमें 13 राष्ट्रीय उपाध्यक्ष 8 राष्ट्रीय महामंत्री एक राष्ट्रीय महामंत्री संगठन राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री राष्ट्रीय सचिव सहित कोषाध्यक्ष और सह कोषाध्यक्ष हो के नाम की घोषणा की गई है ।डॉक्टर लक्ष्मीकांत मेरठ शहर सीट से पूर्व विधायक और 2014 में भाजपा के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं। इसके साथ ही वह 2022 के यूपी विधानसभा चुनाव में चुनाव स्क्रीन कमटी में भी एवं पद पर रहे हैं ब्राह्मण चेहरा होने के नाते पिछले दिनों से डॉ लक्ष्मीकांत का नाम मंत्रिमंडल विस्तार में चल रहा था