
मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (MDDA) में इन दिनों एक बाबू जी अपने कामकाज से ज्यादा कथित कारनामों को लेकर चर्चा में हैं। जनसेवा के लिए बने सरकारी दफ्तर में बाबू जी की दिलचस्पी आखिर किस काम में ज्यादा है, यह सवाल अब विभागीय गलियारों में गूंजने लगा है।
चर्चाएं हैं कि बाबू जी के निजी मुलाकातों के किस्से पहले से ही लोगों की जुबान पर थे, लेकिन अब तो कथित तौर पर हद ही पार हो गई। आरोप है कि कार्यालय समय के दौरान एक युवती को लेकर दफ्तर के ऊपर तक पहुंच गए और वहां ऐसी गतिविधियों को अंजाम दिया, जिसने सरकारी कार्यालय की मर्यादा पर ही सवाल खड़े कर दिए।
यानी बाहर के ठिकाने कम पड़ गए या फिर बाबू जी को सरकारी दफ्तर की छत ही सबसे महफूज जगह नजर आने लगी? यह सवाल अब हर किसी की जुबान पर है।
हैरानी की बात यह है कि जिस कार्यालय में जनता अपने जरूरी कामों के लिए पहुंचती है, वहां इस तरह की कथित गतिविधियों के आरोप लग रहे हैं। बाबू जी की कार्यशैली और हरकतों को लेकर लोगों में नाराजगी की चर्चाएं भी हैं।
अब सवाल MDDA के आला अधिकारियों से है कि क्या सरकारी कार्यालय की मर्यादा बनाए रखने की जिम्मेदारी सिर्फ नियम-कायदों की किताबों तक सीमित है? क्या इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होगी या फिर बाबू जी के कथित कारनामों पर पर्दा डाल दिया जाएगा?
बहरहाल, MDDA के गलियारों में इन दिनों विकास के काम से ज्यादा बाबू जी के कथित कारनामों की चर्चा हो रही है। अब देखना यह है कि विभाग के अधिकारी इस चर्चा को जांच तक पहुंचाते हैं या फिर फाइलों में ही सब कुछ शांत हो जाएगा!
