सड़क सुरक्षा को लेकर डीएलएसए देहरादून का विशेष अभियान शुरू, पहले दिन 35 स्कूली वाहनों के चालान

0 264,669
top

स्कूली बच्चों की सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए), देहरादून द्वारा सोमवार से एक सप्ताह (16 से 22 नवम्बर) का विशेष सघन निरीक्षण अभियान शुरू किया गया। अभियान के पहले दिन डीएलएसए सचिव सीमा डुंगराकोटी ने परिवहन विभाग की टीम के साथ सर्वे चौक पर 107 स्कूली बसों व वैन की जांच की, जिसमें गंभीर अनियमितताएं मिलने पर 35 वाहनों के चालान किए गए।

Advertisement ( विज्ञापन )

​निरीक्षण के दौरान कई वाहनों में फर्स्ट एड किट नहीं मिली, तो कुछ में एक्सपायरी दवाइयां पाई गईं। इसके अलावा आपातकालीन निकास द्वार खराब होने, जीपीएस व कैमरे न लगे होने और क्षमता से अधिक बच्चे बैठाने पर कार्रवाई की गई। वहीं, बिना लाइसेंस व हेलमेट के स्कूटी चला रहे नाबालिग छात्रों को भी रोककर यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया। सचिव सीमा डुंगराकोटी ने विद्यालय प्रबंधन, वाहन संचालकों और अभिभावकों से बच्चों की सुरक्षा नियमों का कड़ाई से पालन करने की अपील की है।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Home
ट्रेंडिंग न्यूज़
State News
Search
error: Content is protected !!