अवैध निर्माण पर एमडीडीए का डंडा: माजरा और बंगाली कोठी में दो भवन सील, कार्रवाई रहेगी जारी

0 254,780

मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने अवैध और बिना नक्शा पास निर्माण कार्यों के खिलाफ शिकंजा कसते हुए सोमवार को दो भवनों को सील कर दिया। प्राधिकरण उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी और सचिव मोहन सिंह बर्निया के निर्देश पर यह अभियान चलाया गया।

Advertisement ( विज्ञापन )

​पहली कार्रवाई लाल बहादुर शास्त्री मार्ग (माजरा) में हुई, जहां बिना अनुमति भूतल और प्रथम तल का निर्माण करने पर भवन को सील किया गया। वहीं, दूसरी कार्रवाई बंगाली कोठी (मोधरोवाला रोड) में की गई, जहां एम.एस. रावत द्वारा किए जा रहे अनधिकृत व्यावसायिक निर्माण को सील किया गया।

​उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने स्पष्ट किया कि शहर में सुनियोजित और सुरक्षित विकास सुनिश्चित करने के लिए अवैध निर्माण व अनधिकृत प्लाटिंग के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। प्राधिकरण ने लोगों से अपील की है कि वे अनिवार्य रूप से मानचित्र स्वीकृत कराकर ही निर्माण कार्य शुरू करें

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Home
ट्रेंडिंग न्यूज़
State News
Search
error: Content is protected !!