उत्तराखंड के पुलिस महानिदेशक श्री दीपम सेठ ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुलिस मुख्यालय में ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई। इस दौरान उन्होंने उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को डीजीपी प्रशस्ति डिस्क (गोल्ड व सिल्वर) और प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया।
डीजीपी ने स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों को नमन करते हुए कहा कि उत्तराखंड पुलिस ने चारधाम यात्रा, कांवड़ मेला, प्रधानमंत्री और गृह मंत्री के कार्यक्रमों के सफल प्रबंधन में बेहतरीन कार्य किया है। साइबर अपराध प्रबंधन में देश के शीर्ष पांच राज्यों में शामिल होने, पासपोर्ट सत्यापन के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार मिलने और सिलक्यारा टनल रेस्क्यू मॉडल की सराहना को पुलिस की बड़ी उपलब्धि बताया।
उन्होंने कहा कि जवानों के कल्याण के तहत एक साल में 950 से अधिक कर्मियों को पदोन्नतियां दी गई हैं। इस दौरान एडीजी कानून-व्यवस्था वी. मुरुगेशन और एडीजी प्रशासन ए.पी. अंशुमान सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
