एसएसपी देहरादून ने पुलिस लाइन में किया ध्वजारोहण

0 258,848

एसएसपी देहरादून ने 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन में ध्वजारोहण कर अमर शहीदों को नमन किया। इस दौरान उन्होंने पुलिस कर्मियों को कर्तव्यनिष्ठा और देश सेवा की शपथ दिलाई तथा पूरी ईमानदारी से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया।

Advertisement ( विज्ञापन )

​समारोह में विशिष्ट कार्य के लिए पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति डिस्क “सिल्वर” प्राप्त करने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में एसपी अपराध/यातायात जितेंद्र चौधरी, एसपी नगर प्रमोद कुमार, एसपी ग्रामीण प्रथम जया बलूनी, सीओ नगर स्वप्निल मुयाल और मुख्य आरक्षी नीलम बमराडा शामिल रहे। इसके अलावा सराहनीय सेवा पदक व प्रशस्ति डिस्क पाने वाले अन्य कर्मियों के नामों की भी घोषणा की गई।

​देहरादून जनपद के सभी थानों, चौकियों और कार्यालयों में भी हर्षोल्लास के साथ ध्वजारोहण किया गया और पुलिस कर्मियों को देश सेवा की शपथ दिलाई गई। दून पुलिस परिवार ने प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Home
ट्रेंडिंग न्यूज़
State News
Search
error: Content is protected !!