उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का स्मार्ट फॉर्मल लुक, सोशल मीडिया पर छाया ‘धाकड़ धामी’ अंदाज
अपनी सादगी और सक्रिय कार्यशैली के लिए पहचाने जाने वाले उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का नया और स्मार्ट फॉर्मल लुक इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का केंद्र बना हुआ है। सधे हुए अंदाज, आत्मविश्वास से भरी बॉडी लैंग्वेज और चेहरे की सहज मुस्कान के साथ सामने आई इन तस्वीरों को युवा बेहद पसंद कर रहे हैं। युवाओं की जुबान पर इस वक्त यही जुमला है—“ऐ हैं धाकड़ धामी!”
पारंपरिक परिधानों में हमेशा पहाड़ की संस्कृति से जुड़े रहने वाले मुख्यमंत्री धामी जब फॉर्मल लुक में नजर आते हैं, तो यह आधुनिकता और सादगी का बेहतरीन मेल पेश करता है। उनकी यह पर्सनैलिटी राज्य के नए और आत्मविश्वासी नेतृत्व की तस्वीर को दर्शाती है, जो उत्तराखंड के युवाओं से सीधे तौर पर कनेक्ट करती है।
विशेषज्ञों और समर्थकों का मानना है कि मुख्यमंत्री धामी की असली ताकत केवल उनका यह आकर्षक अंदाज ही नहीं, बल्कि उनकी दमदार लीडरशिप, त्वरित निर्णय लेने की क्षमता और जमीन से जुड़ी कार्यशैली है। प्रदेश के विकास, रोजगार और युवाओं से जुड़े मुद्दों को हमेशा अपनी प्राथमिकताओं में रखने वाले धामी का यह ऊर्जावान व्यक्तित्व उन्हें एक अलग पहचान देता है, जो यह साबित करता है कि वह अंदाज और नेतृत्व दोनों में ‘धाकड़’ हैं।
