देहरादून में ई-बसों के संचालन और परिवहन व्यवस्थाओं की समीक्षा

0 253,786

परिवहन सचिव व आयुक्त श्री रविनाथ रमन ने आज देहरादून आरटीओ कार्यालय में इलेक्ट्रिक बसों के संचालन के लिए गठित स्पेशल पर्पस व्हीकल (SPV) कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने देहरादून और हरिद्वार में निर्माणाधीन इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशनों का निरीक्षण कर संबंधित संस्था को तय समयसीमा के भीतर कार्य पूरा करने के कड़े निर्देश दिए।

Advertisement ( विज्ञापन )

​बैठक में दून और हरिद्वार की बसों के रूट रेशनलाइजेशन के निर्देश दिए गए, जिसके तहत देहरादून के लिए 100 और हरिद्वार के लिए 37 रूट तय किए गए हैं। इसका मुख्य उद्देश्य छोटे रूट्स पर अधिक फोकस करना और बसों की फ्रीक्वेंसी बढ़ाना है, ताकि आम जनता सार्वजनिक परिवहन (पब्लिक ट्रांसपोर्ट) का उपयोग करने के लिए प्रेरित हो सके।

​निरीक्षण के अगले चरण में सचिव महोदय ने ‘वाहन’ पोर्टल पर गाड़ियों के रजिस्ट्रेशन और ‘सारथी’ पोर्टल पर ड्राइविंग लाइसेंस प्रक्रिया की कार्यप्रणाली का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि कार्यालय आने वाले किसी भी आवेदक को परेशानी न हो और परिसर में पेयजल व प्रसाधन जैसी मूलभूत सुविधाएं हर हाल में सुनिश्चित की जाएं।

​इस उच्चस्तरीय निरीक्षण के दौरान अपर परिवहन सचिव रीना जोशी, अपर परिवहन आयुक्त एस.के. सिंह, उप आयुक्त सुनील शर्मा, आरटीओ प्रशासन संदीप सैनी, आरटीओ प्रवर्तन अनीता चमोला, जीएम रोडवेज पवन मेहता, एआरटीओ चक्रपाणि मिश्रा, निखिल शर्मा, नेहा झा समेत स्मार्ट सिटी और विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Home
ट्रेंडिंग न्यूज़
State News
Search
error: Content is protected !!