‘सुरक्षित स्कूल, सुरक्षित भविष्य’ अभियान: सेंट कबीर अकादमी में बसों का तकनीकी निरीक्षण

0 257,812

जनपद देहरादून में छात्र परिवहन व्यवस्था को सुरक्षित बनाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सेंट कबीर अकादमी में स्कूल बसों और वैनों का व्यापक तकनीकी व सुरक्षा निरीक्षण किया गया। संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन एवं सड़क सुरक्षा) डॉ. अनीता चमोला के निर्देशों के क्रम में परिवहन विभाग की संयुक्त टीम ने विद्यालय की 20 बसों और 3 वैनों का फिटनेस परीक्षण किया।

Advertisement ( विज्ञापन )

​निरीक्षण के दौरान श्री प्रवीण सिंह रौथाण द्वारा ब्रेकिंग सिस्टम, स्टीयरिंग, टायर, स्पीड गवर्नर, अग्निशमन यंत्र, जीपीएस, पैनिक बटन और सीसीटीवी सहित विभिन्न सुरक्षा मानकों की बारीकी से जांच की गई। डॉ. अनीता चमोला ने कहा कि केवल उपकरण लगाना पर्याप्त नहीं है, बल्कि बच्चों को भी इनकी व्यावहारिक जानकारी दी जानी चाहिए।

​विद्यार्थियों के फीडबैक के आधार पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले चालकों और सहायकों को आरटीओ देहरादून द्वारा “बेस्ट स्कूल बस ड्राइवर” और “बेस्ट स्कूल बस सहायक” पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। इस दौरान परिवहन कर अधिकारी प्रज्ञा पंत, अनुराधा पंत सहित प्रवर्तन टीम मौजूद रही।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Home
ट्रेंडिंग न्यूज़
State News
Search
error: Content is protected !!