प्रधानमंत्री आवास योजना: 45 दिन में आधारभूत सुविधाएं पूरी करने के निर्देश, सचिव आवास ने की समीक्षा

0 274,426

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के क्रम में, आवास विभाग ने प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत चल रही परियोजनाओं में तेजी लाने का निर्णय लिया है। सचिव आवास डॉ. आर. राजेश कुमार ने बुधवार को एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में परियोजनाओं की प्रगति का आकलन किया और कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के सख्त निर्देश दिए।

Advertisement ( विज्ञापन )

​बैठक में विशेष रूप से विद्युत आपूर्ति, पेयजल व्यवस्था और सड़क निर्माण जैसे बाह्य विकास कार्यों पर ध्यान केंद्रित किया गया। सचिव आवास ने स्पष्ट किया कि योजना का उद्देश्य केवल पक्का आवास देना ही नहीं, बल्कि लाभार्थियों को सभी आवश्यक नागरिक सुविधाओं के साथ एक बेहतर जीवन वातावरण प्रदान करना है।

​सभी कार्यदायी संस्थाओं को अगले 30 से 45 दिनों के भीतर लंबित कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके लिए प्रत्येक एजेंसी को एक विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने को कहा गया है, जिसमें कार्यों की समयसीमा और जिम्मेदार अधिकारियों का विवरण अनिवार्य होगा। डॉ. आर. राजेश कुमार ने विभागों के बीच आपसी समन्वय बढ़ाकर आने वाली प्रशासनिक व तकनीकी बाधाओं को तुरंत दूर करने पर जोर दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सरकार का लक्ष्य है कि इन समन्वित प्रयासों से लाभार्थियों को जल्द से जल्द सभी सुविधाओं युक्त आवास का लाभ मिल सके।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Home
ट्रेंडिंग न्यूज़
State News
Search
error: Content is protected !!