मसूरी: अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, दो भवन सील

0 268,884

मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने अवैध निर्माणों के खिलाफ सख्त अभियान चलाते हुए बुधवार को मसूरी के दो प्रमुख क्षेत्रों में सीलिंग की कार्रवाई की। प्राधिकरण की टीम ने नियमों का उल्लंघन कर किए जा रहे निर्माणों को सील कर स्पष्ट संदेश दिया है कि बिना अनुमति या मानचित्र के विपरीत विकास कार्य बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे।

Advertisement ( विज्ञापन )

​एमडीडीए की प्रवर्तन टीम ने सुवाखोली क्षेत्र में विनोद बिष्ट द्वारा स्वीकृत मानचित्र के विपरीत किए जा रहे निर्माण को सील किया। इसके बाद टीम ने किंगरेट पिक्चर पैलेस मार्ग पर सुसमा जैसवाल के निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण किया, जहां अनियमितता पाए जाने पर उसे भी तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया। इस दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात रहा।

​एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा कि नियोजित विकास प्राधिकरण की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि कानून से ऊपर कोई नहीं है और भविष्य में भी अवैध निर्माणों के खिलाफ सीलिंग व ध्वस्तीकरण जैसी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। सचिव मोहन सिंह बर्निया ने भवन स्वामियों से अपील की कि वे निर्माण से पहले अनिवार्य स्वीकृति प्राप्त करें और स्वीकृत मानचित्र के अनुरूप ही कार्य करें। प्राधिकरण का यह अभियान मसूरी के सुरक्षित और सुनियोजित विकास के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Home
ट्रेंडिंग न्यूज़
State News
Search
error: Content is protected !!