कोरोनेशन अस्पताल में डीएम का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं पर जताई कड़ी नाराजगी

0 256,348

जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने बुधवार रात देहरादून स्थित जिला कोरोनेशन अस्पताल का औचक निरीक्षण किया, जिसमें गंभीर लापरवाही और घोर अनियमितताएं उजागर हुईं। निरीक्षण के दौरान अस्पताल की बदहाली देखकर डीएम ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।

Advertisement ( विज्ञापन )

​अस्पताल के आईसीयू में एसी बंद होने से मरीज उमस और घुटन से बेहाल पाए गए। इस लापरवाही के लिए जिम्मेदार पीआरओ के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही, स्टॉक रजिस्टर अधूरे मिले और कर्मचारियों की उपस्थिति में भी भारी खामियां पाई गईं। वार्डों में गंदगी का अंबार था, लिफ्ट में पान की पीक मिली और शौचालयों की व्यवस्था भी अत्यंत दयनीय थी।

​निरीक्षण के दौरान, जिलाधिकारी ने एक लावारिस मरीज को मरणासन्न अवस्था में पाया, जिसका शुगर लेवल खतरनाक स्तर तक गिर चुका था। डीएम ने तत्परता दिखाते हुए उसे तत्काल आपातकालीन चिकित्सा उपलब्ध कराई। इसके अतिरिक्त, मरीजों को फटी हुई कंबल देने और मामूली बीमारियों में अनावश्यक रेफर करने की प्रवृत्ति पर भी उन्होंने कड़ी फटकार लगाई।

​जिलाधिकारी ने सीएमओ और सीएमएस को संयुक्त समिति गठित कर कमियों को तत्काल दूर करने और सुधारात्मक रिपोर्ट प्रस्तुत करने के कड़े निर्देश दिए हैं, ताकि आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Home
ट्रेंडिंग न्यूज़
State News
Search
error: Content is protected !!