आपदा प्रबंधन दिवस पर मुख्यमंत्री धामी की चार घोषणाएं

0 276,667
top

देहरादून सचिवालय में प्रथम आपदा प्रबंधन दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के आपदा तंत्र को सुदृढ़ करने के लिए चार महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। इसके तहत आवासीय भवनों में दुर्घटनावश लगने वाली आग को आपदा मानकर प्रभावितों को एसडीआरएफ के मानकों के अनुरूप राहत राशि देने, आपदाओं व सड़क दुर्घटनाओं में निःस्वार्थ भाव से बचाव कार्य करने वालों को पुरस्कृत करने, सेवानिवृत्त सैनिकों व पुलिसकर्मियों को आपदा बचाव का प्रशिक्षण देकर जन-जागरूकता से जोड़ने तथा बड़े शिक्षण संस्थानों में प्रति 1,000 विद्यार्थियों पर एक शिक्षक को आपदा प्रबंधन विशेषज्ञ के रूप में प्रशिक्षित करने का निर्णय लिया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने ‘घटना प्रतिक्रिया प्रणाली पुस्तिका’ और ‘राज्य आपदा प्रबंधन योजना 2026-27’ का विमोचन भी किया। उन्होंने 17 दिनों तक चले ऐतिहासिक सिलक्यारा सुरंग बचाव अभियान (41 श्रमिकों की सुरक्षित निकासी) को साहस और बेहतर समन्वय की मिसाल बताते हुए राज्य में भूकंप सुरक्षा मॉक ड्रिल बढ़ाने पर जोर दिया।

 

Advertisement ( विज्ञापन )

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Home
ट्रेंडिंग न्यूज़
State News
Search
error: Content is protected !!