पारा चढ़ा तो उमस भरी गर्मी ने किया बेहाल…धूप ने झुलसाया

0 2,007

रिपोर्ट: आकाश

 

Advertisement ( विज्ञापन )

तीन दिनों से तेवर दिखा रही गर्मी का सिलसिला सोमवार को भी जारी रहा। दिन के अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होने से उमस भरी गर्मी ने लोगों को परेशान किया। दोपहर में तीखी धूप ने न सिर्फ उमस बढ़ाई, बल्कि हवाओं के गर्म होने से परेशानी दोेगुनी हो गई। दून का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री इजाफे के साथ 38.7 डिग्री रहा।

 

न्यूनतम तापमान भी सामान्य से तीन डिग्री इजाफे के साथ 25.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पूरे दिन तेज धूप ने झुलसाया। सुबह धूप निकली और जैसे-जैसे दिन चढ़ा, सूर्य के तेवर भी तीखे होते चले गए। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि 11 जून तक प्रदेशभर के मौसम की स्थिति यही रहेगी। तेज धूप खिलने से मैदानी इलाकों के साथ पर्वतीय क्षेत्रों के तापमान में भी इजाफा होगा।

 

एक बार फिर बदलेगा मौसम पहाड़ों में बारिश के आसार

उत्तराखंड में कल से एक बार फिर मौसम बदलने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार पर्वतीय इलाकों में मंगलवार को हल्की बारिश हो सकती है। जबकि मैदानी इलाकों में बिजली चमकने के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं।

 

मौसम विज्ञान केंद्र ने उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ जिले के कुछ इलाकों में हल्की बारिश की संभावना जताई है। आने वाले दिनों की बात करें तो 11 से 15 जून तक प्रदेशभर में मौसम बदले रहने के आसार हैं। मौसम वैज्ञानिकों ने इस बार 11 जून काे उत्तराखंड में मानसून आने की भविष्यवाणी की है।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Home
ट्रेंडिंग न्यूज़
State News
Search
error: Content is protected !!