Uttarakhand Weather: सितंबर में 44 फीसदी अधिक बरसे बदरा, तबाही मचाकर अब आई विदाई की बेला

0 241,163

रिपोर्ट: आकाश

 

Advertisement ( विज्ञापन )

उत्तराखंड में इस साल बारिश ने जमकर कहर बरपाया। प्रदेश भर में सिर्फ सितंबर में सामान्य से 44 फीसदी बारिश दर्ज की गई। जबकि 25 सितंबर तक सबसे अधिक बारिश बागेश्वर जिले में रिकॉर्ड की गई। यहां 429 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई, जो सामान्य 251 फीसदी अधिक है। दूसरे नंबर पर देहरादून जिला रहा। यहां 450.2 एमएम बारिश हुई, जो सामान्य से 121 फीसदी अधिक है।

 

 

उधर उत्तराखंड में दो दिन के बाद पूरी तरह से मानसून की विदाई होगी। ऐसे में मैदानी इलाकों में चटक धूप खिलने से गर्मी अपने तेवर दिखाएगी। हालांकि पर्वतीय इलाकों में हल्की बारिश होने से मौसम सुहाना रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार प्रदेश भर में दो दिन के बाद मानसून की विदाई होगी।

 

 

 

जबकि पर्वतीय इलाकों के कुछ हिस्सों में 28 सितंबर तक हल्की बौछार वाली बारिश होने की संभावना है। उधर मैदानी इलाकों में तेज धूप खिलने से दिन का तापमान सामान्य से चार से पांच डिग्री बढ़ोतरी के साथ दर्ज किया जा रहा है। बृहस्पतिवार को भी कुछ ऐसा ही हुआ। मैदानी इलाकों के साथ पर्वतीय इलाकों के तापमान में भी इजाफा देखने को मिला। इसका असर रात के न्यूनतम तापमान पर भी पड़ा

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Home
ट्रेंडिंग न्यूज़
State News
Search
error: Content is protected !!