पति ने अपनी पत्नी की चार शादियां करवाईं, लेकिन अब पुलिस ने किया गिरफ्तार, जानें क्यों कर रहा था ऐसा
अलवर जिला पुलिस ने एक ऐसी लुटेरी दुल्हन को गिरफ्तार किया है जिसका पति खुद अपनी पत्नी की शादी कराता था। अब तक वह अपनी पत्नी की चार शादियां करा चुका है, इसके लिए उसने लड़के वालों से मोटी रकम भी ली थी। शादी के कुछ दिन बाद उसकी पत्नी मौका देखकर घर में रखे गहनों-नगदी पर हाथ साफ करती और फिर पति के साथ फरार हो जाती। लेकिन, अब दोनों पुलिस की गिरफ्त में हैं। चलिए जानते हैं शातिर दंपति कैसे लोगों को शादी का झांसा देकर ठगते थे…।

21 जून की दोपहर एक कार उसके घर के बाहर आकर रुकी और उसमें बैठे ड्राइवर ने हॉर्न बजाया। हॉर्न की आवाज सुनते ही दीप्ति घर के अंदर से भागती हुई आई और कार में बैठ गई। पीछे से हरिमोहन का बड़ा भाई हेमराम बाहर आया, दीप्ति के भागने का अहसास होते ही उसने परिवार के अन्य लोगों को भी आवाज लगा दी। जिसके बाद सभी लोग कार के सामने खड़े हो गए, जिससे वे भाग नहीं पाए

पुलिस ने मामले की जांच शुरू की तो सामने आया है कि आरोपी लोयकालिता ने दीप्ति से दूसरी शादी की थी। लोयकालिता अपनी पत्नी के साथ मिलकर लोगों को शादी के नाम पर ठगते था। आरोपी लोयकालिता अब तक दीप्ति की चार शादियां करा चुका है। आरोपी दीप्ति को अविवाहित बातकर उसकी शादी करता था। इसके बदले में वह लड़के वालों से मोटी रकम लेता था। शादी के कुछ दिन बाद दीप्ति लोयकालिता को अपनी लोकेशन भेज देती। करीब 15 दिन बाद दीप्ति घर में रखे गहने और रुपये समेटकर लोयकालिता के साथ फरार हो जाती, लेकिन इस बार इनका प्लान सफल नहीं हो पाया और दोनों पकड़े गए।

हरिमोहन ने पुलिस को बताया कि शादी के तीन दिन बाद ही दीप्ति का स्वभाव बदल गया था। वह असम जाने की जिद्द करने लगी थी। कहती थी कि मम्मी-पापा की याद आ रही है, हमने जानकारी जुटाई तो पता चला कि उसके माता-पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। उसकी एक बहन है जिससे वह फोन पर बात करती थी। ऐसे में उस पर शक गहरा गया, लेकिन अब जब पकड़ में आई तो पूरे मामले का खुलासा हुआ। जिससे वह फोन पर बात करती थी वह उसकी बहन नहीं पति लोयकालिता था। वह उसके पल-पल की अपडेट देती रहती थी।

