जनजातीय प्रमाण पत्र की जांच कर एक माह में निर्णय लेगी सरकार, कांग्रेस विधायक ने उठाया मामला

0 264,416

रिपोर्ट: आकाश

Advertisement ( विज्ञापन )

संसदीय कार्य मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा, पिथौरागढ़ जिले के धारचूला में एक महिला को जनजातीय प्रमाण पत्र जारी करने के मामले की जांच कर एक माह में निर्णय लेगी। कांग्रेस विधायक हरीश धामी ने गैर जनजातीय महिला को जनजातीय प्रमाण पत्र जारी करने का मामला सदन में उठाया।

उन्होंने कहा, जनजातीय लोगों के अधिकार सुरक्षित नहीं है। 29 अगस्त 2025 को जनजातीय प्रमाण पत्र की शिकायत रजिस्ट्री के माध्यम से जिला प्रशासन व सचिव समाज कल्याण को भेजी गई थी, लेकिन आज तक इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Home
ट्रेंडिंग न्यूज़
State News
Search
error: Content is protected !!