आईएसबीटी और मॉल परिसर के कायाकल्प को मिलेगी रफ्तार, एमडीडीए उपाध्यक्ष ने दिए निर्देश

0 264,782

मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में आईएसबीटी और मॉल परिसर के रेनोवेशन व यात्री सुविधाओं को बेहतर बनाने पर मुहर लगी।

Advertisement ( विज्ञापन )

​प्रमुख निर्णय इस प्रकार हैं:

• ​किराया और कियोस्क: दुकानों व कियोस्क के किराए का पुनर्निर्धारण कर पुराने लाइसेंसधारियों को नए कियोस्क में स्थानांतरित किया जाएगा।

• ​यात्री सुविधाएं: भूतल पर कार्यालयों को प्रथम तल पर शिफ्ट कर यात्रियों की सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी। आधुनिक शौचालय और चरणबद्ध तरीके से प्लेटफार्म का फर्श बदला जाएगा।

• ​सुरक्षा और यातायात: ओला-ऊबर के लिए कैब बूथ बनेंगे, पुलिस गश्त बढ़ेगी और स्ट्रीट लाइट व पावर केबल बदली जाएंगी।

• ​मॉल का सौंदर्यीकरण: मॉल परिसर में चिलर सिस्टम, ड्रिंकिंग वाटर पैनल, पंप रूम जलभराव की समस्या दूर करने और सौंदर्यीकरण के कार्य प्राथमिकता से होंगे।

​अधिकारियों को सभी कार्य समयबद्ध तरीके से पूरे करने के निर्देश दिए गए हैं।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Home
ट्रेंडिंग न्यूज़
State News
Search
error: Content is protected !!